सलामतपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी श्री ब्रजेश जैन के दिशा-निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 6 मार्च से सलामतपुर के शासकीय विद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन 6 मार्च को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता, दूसरे दिन 7 मार्च को खेल प्रतियोगिता, योगाभ्यास एवं व्यायाम जागरूकता तथा तीसरे दिन 8 मार्च को “साइकिल डे – साइक्लिंग फॉर हेल्थ” का आयोजन किया जाएगा।
पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लगभग 30 महिलाएं और 50 बालिकाएं एवं बालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी सुश्री आशा सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर श्रीमती नीता अहिरवार सहित सलामतपुर और दीवानगंज की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।