स्लग:-चोरी
सिटी बड़वानी
एकोतवाली के सामने मोबाइल दुकान में चोरों का धावा, लाखों के मोबाइल चोरी
-तीन बदमाशों ने दो अन्य जगह शटर ऊंचे किए, सीसीटीवी में हुए कैद

बड़वानी:-शहर में रविवार तडक़े एकाएक तीन स्थानों पर दुकानों के शटर ऊंचे करने की घटना से सनसनी फैल गई। खासकर कोतवाली के सामने ही मोबाइल दुकान पर बदमाशों ने शटर ऊंची कर लाखों रुपए के मोबाइल ले उड़े। वहीं महेंद्र टॉकिज रोड पर सूने मकान का ताला तोड़़ा, तो उत्कृष्ट स्कूल के सामने टॉवर परिसर में ऑर्किटेक्ट के कार्यालय का शटर ऊंचा कर कांच फोड़ दिया। यह पूरे घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुए है। जिसमें तीन बाइक सवार फुटेज में कैद हुए है। 
घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और फुटेज के आधार पर जांच शुरु की हैं। कोतवाली के सामने दुकान में चोरी की घटना ने पुलिस गश्त व कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। इससे आमजन में रोष नजर आया। थाने के सामने मोबाइल दुकान संचालक जनार्दन ठाकुर ने बताया कि दुकान में विभिन्न कंपनियों के महंगे मोबाइल रखे थे। शनिवार रात्रि वे दुकान बंद कर चले गए थे। रविवार सुबह उनकी दुकान की शटर ऊंची होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान की शटर को ऊंची कर क्षतिग्रस्त कर दी और अंदर रखे 50 से 80 हजार रुपए मूल्य के 20 से 25 मोबाइल ले उड़े। साथ ही गल्ले में रखे नकदी रुपए भी गायब मिले। फिलहाल वे चोरी गए मोबाइल की जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं उत्कृष्ट स्कूल के सामने टॉवर परिसर में बदमाशों ने एक कोचिंग सेंटर के पास शटर ऊंची की। वहीं इसके बाद महेंद्र टॉकिज रोड पर एक सूने मकान का ताला तोड़ा और सामने दुकान का शटर ऊंचा करने का प्रयास किया। जबकि शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के सामने टॉवर परिसर में बने काम्पलेक्स में बदमाशों ने संचालित ऑर्किटेक्ट की दुकान का शटर ऊंचा कर कर सामान बिखरे दिया और कांच फोड़ दिया। यह यह घटना रविवार सुबह 5.30 बजे की हैं।
फुटेज अनुसार जांच कर रहे 
कोतवाली का प्रभार संभाल रहे एसआई रवींद्र कन्नौज ने बताया कि गुरुद्वारा चौराहे पर मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात हुई है। फुटेज में तीन युवक ट्रेस हुए हैं। महेंद्र टॉकिज रोड पर भी ऐसी घटना की जानकारी मिली हैं। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली हैं। फुटेज के अनुसार पुलिस जांच में जुटी हैं।