जिला जेल टीकमगढ़़ में निरीक्षण सहित आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
दित्यपाल राजपूत
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में आज जिला जेल टीकमगढ़ का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बंदीगण को उनके अधिकारों की जानकारी दी साथ ही प्लीवारगेनिंग योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं बंदीगण से उनकी पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नहीं, के संबंध में जानकारी साथ ही अपील संबंधी जानकारी ली।
साथ ही उक्त जिला जेल टीकमगढ़ की पुरूष एवं महिला बैरक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जेल में सभी व्यवस्थाएं अच्छी पायी गई। बंदियों से पूछताछ करने पर बंदियों द्वारा जेल में कोई परेशानी नहीं होना बताया गया तथा भोजन, स्वास्थ्य उपचार व्यवस्था, मुलाकात व्यवस्था एवं वीडियो कॉफ्रेंस से पेशी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का होना अच्छा बताया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला जेल के अधिकारीगण सहित जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)