ग्रामीण टीकाराम की सूझबूझ से बची गर्भवती हिरण की जान

 

भेरूंदा सीहोर

 

 

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज नीलकंठ रोड पर बीती रात को एक हिरण एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। लगभग 3 घंटे हिरण सड़क के बगल में मूंग के खेत में पड़ी रही। इसके बाद नीलकंठ निवासी टीकाराम तिलक अपने खेत तरफ जा रहे थे। उस दौरान उनकी नजर हिरण पर पड़ी। इसके बाद टीकाराम तिलक ने भेरूंदा थाना और वन विभाग को सूचना दी वन विभाग की टीम और थाने की टीम टीम हिरण के पास पहुंची जहां वन विभाग की टीम ने हिरण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा वहीं हिरण गर्भवती बताई जा रही। 

जानकारी के मुताबिक बीती रात को हिरण किसी वहां से टकरा गई थी जिसके कारण से जख्मी हुई थी।