कार्यालय जेल अधीक्षक जिला जेल उमरिया (म.प्र.)
Email ID: [email protected]
क्रमांक / Q123 / स्थापना / 26,
// प्रेस विज्ञप्ति //
Phone No :-07653-222321
उमरिया, दिनांक 31/05/26
विषय:- 31/05/2026 को विश्व तम्बाखू निषेध दिवस का आयोजन।
जेल अधीक्षक डी० के० सारस ने बताया कि आज सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशन में मद्यपान तथा मादक पदार्थ, नशीली दवाई, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए जेल में परिरुध्द बंदियों को नशामुक्ति के लिए जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्हे बताया गया कि तम्बाखू से बने उत्पाद के सेवन से गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, टी.बी., हृदय रोग आदि से बचाव के लिए जनजागृति लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मोहन डाबर-न्यायाधीश / सचिव, अमन दुबे उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, प्रत्युष श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व्ही.एस. चंदेल, मनोज विश्वकर्मा, गायत्री परिवार उमरिया, ब्रम्हकुमारी संचालिका बी. के. निशा बहन, हार्टफुलनेश संचालिका प्रणाली पिशे, सोहन चौधरी संगीत शिक्षक एवं सामाजिक न्याय विभाग के विशेष शिक्षक प्रदीप पटले, दीपक साहू-कार्यालय सहायक तथा कंचन तिवारी, रीतेश चतुर्वेदी एवं संगीत साथी- सागर पुरी गोस्वामी, प्रिया रजक, निकेता प्रजापति, साहिल रजक, सुयश, सतीष वर्मन, अमर सिंह उपस्थित रहे। उपस्थित सभी आगंतुको के द्वारा नशा मुक्ति के लिए अनेक जीवंत एवं प्रभावशील उदाहरण प्रस्तुत करते हुये नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किये। उप संचालक श्री अमन दुबे द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में 05 वर्षीय बालिका विधी डाबर के द्वारा संगीत मय नशामुक्ति के गीत के साथ कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक डी. के. सारस तथा जेलर / उप अधीक्षक माखन सिंह मार्को प्रमुख मुख्य प्रहरी शिवशंकर कोल तथा जेल के ड्यूटीरत समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
संलग्न :- फोटो
प्रति,
जेल अधीक्षक जिला जेल उमरिया (म.प्र.)
जनसंपर्क अधिकारी सूचना एवं प्रकाशन विभाग उमरिया।

Continue With Google
Comments (0)