विधायक शिवनारायण ने किया घुलघुली स्कूल का निरीक्षण

छात्र छात्राओं को वितरण किए निशुल्क साईकिल

उमरिया, यश भारत । जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल घुलघुली में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक शिवनारायण सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्कूल की व्यवस्थाओं और समस्याओं की जानकारी ली। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक विधायक के सवालों के जवाब दिए और विद्यालय से जुड़ी जानकारी साझा की।

विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने के साथ साथ शिक्षकों से भी चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को

शिक्षा के प्रति गंभीर रहने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट वितरित किए, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।

इसके बाद विधायक ने कक्षा 9वीं के 50 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। विधायक के हाथों साइकिल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल

उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। वहीं विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार महोबिया ने बताया कि शासन की योजना के तहत 50 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया। विधायक ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों से शिक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।