*_उमरार बांध में नहाने गया युवक गहरे पानी में लापता,मौके पर पहुंची पुलिस_*
_उमरिया जिले के उमरार बांध से एक चिंताजनक खबर सामने आई है।बताया जाता है कि खलेसर निवासी शुभम सोनी पिता पवन सोनी उम्र करीब 18 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ उमरार बांध घूमने और नहाने गया था।इसी दौरान उसके गहरे पानी में चले जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है।बताया जा रहा है कि शुभम के साथ खलेसर के ही तीन अन्य दोस्त भी मौजूद थे,जो घटना स्थल उमरार बांध नहाने गए थे।घटना के बाद से वे सभी मौके पर हैं और अपने साथी के लापता होने से बेहद परेशान और सदमे में हैं।घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है।फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।पुलिस एवं संबंधित रेस्क्यू टीम द्वारा तलाश जारी है।मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।_
Continue With Google
Comments (0)