वेंडर मार्केट बनकर तैयार, खा रहा है धूल करोड़ों की लागत के बावजूद भी नही ले रहे जिम्मेदार अब तक कोई सुध। नपा के विरुद्ध विपक्षी पार्षदो ने जताया आक्रोश, कलेक्ट्रेट कार्यलय पहुंचकर जल्द शुरू करवाने की मांग। शुरू नही किए जाने पर किया जाएगा कड़ा आंदोलन ।


बड़वानी:- दरअसल जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहाँ एक ओर उन्होंने वेंडर मार्केट को जल्द चालू करवाने के लिए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। हॉलाकि नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने बताया कि शहर के सबसे व्यस्ततम झंडा चौक स्थित 3 करोड़10 लाख रुपए की लागत से बने वेंडर मार्केट का निर्माण सड़कों पर बैठने वाले दुकानदारों को छत देने, व यातायात के जाम से मुक्ति दिलाने और शहर में स्वच्छता व सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया था।
लेकिन नगर पालिका की अनदेखी के चलते जनता के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भीबउन्हें समय पर विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसकारण से करोड़ो रूपये की लागत से बने वेंडर मार्केट पड़े पड़े धूल खा रहा है जिसके चलते सड़को पर बैठने वाले दुकान व्यवसायिक लम्बे अरसे से फुटपाथ पर दुकान लगा रहे लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक इन दुकानदारों के लिए कोई सुध नही ली जा रही है। जिसकारण से करोड़ों के खर्च के बावजूद भी विकास अधर में पड़ा है। इस दौरान 
 विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जल्द वेंडर मार्केट का लोकार्पण करने की मांग की, ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। साथ हि उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन के दावे हर बार झूठे साबित हो रहे हैं। मार्केट का निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था और इसे 18 महीने यानी सितंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह डेडलाइन चूक गई। दूसरी डेडलाइन जनवरी 2026 का दावा भी पूरा नहीं हुआ। वर्तमान में वेंडर मार्केट धूल खा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदारों से चर्चा करने पर उन्होंने जल्द लोकार्पण होने का दावा किया है, जिसे प्रभारी मंत्री से करवाया जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल और युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वेंडर मार्केट का लोकार्पण नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।