बैतूल: बडोरा क्षेत्र में 4 जनवरी को सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर, मुलताई रोड से एक आकर्षक शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें भारत माता, वीर शिवाजी, लक्ष्मीबाई, राम-सीता, हनुमान और वानर सेवा की झांकियां शामिल थीं।
शोभायात्रा में बडोरा क्षेत्र की लगभग 30 मोहल्ला कॉलोनियों से मातृशक्ति, युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। यह शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ अयोध्या मैरिज लॉन पहुंची, जहां कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम गौ माता का पूजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और वक्ताओं के विचार
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत गीत, नृत्य और नाटक का आयोजन हुआ। मातृशक्ति का उद्बोधन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्णा मौसीक ने किया, जबकि कमल किशोर सरले और उत्तमराव गायकवाड ने भी अपने विचार साझा किए।
मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नर्मदापुरम के विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव ने पंच परिवर्तन, हिंदू शक्ति के जागरण और संगठन पर बल दिया। उन्होंने भारत के वैभवशाली इतिहास से लेकर वर्तमान चुनौतियों तक पर चर्चा की और कहा कि संगठन की शक्ति और हिंदू समाज में एकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
सम्मेलन के अन्य आकर्षण
- कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती सामूहिक रूप से की गई।
- गुरु कृपा हॉस्पिटल, शतायु हॉस्पिटल और शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बैतूल द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
- त्रिवेणी गौशाला के गौ उत्पाद और सृजन भारती के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
- बडोरा क्षेत्र के स्वच्छता प्रहरी, आत्मनिर्भर मातृशक्ति, ग्राम कोटवार तथा संयुक्त परिवार हेतु चिधूंजी ढावले का सम्मान किया गया।
अध्यक्ष कैलाश ठाकरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात पारंपरिक पंगत भोज का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने सेवा का दायित्व संभाला और लगभग 5000 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
Continue With Google
Comments (0)