हनुमान जयंती पर बुधनी के सिद्ध हनुमान मंदिर में भक्ति का सागर उमड़ा, दिनभर चले भव्य आयोजन
बुधनी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बुधनी के प्राचीन एवं प्रसिद्ध सिद्ध हनुमान मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “जय श्री राम” एवं “हनुमान जी के जयकारों” से गूंज उठा।
सुबह विधि-विधान के साथ भगवान हनुमान का अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर समिति द्वारा मंदिर में कलश चढ़ाया गया साथ ही दिनभर भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तगण भाव-विभोर होकर शामिल हुए।
इस भव्य आयोजन में मंदिर समिति संरक्षक मंजीत सिंह राजपूत मंदिर समिति अध्यक्ष रामेश्वर यादव , विनय यादव, बंटी शर्मा, योगेश राजपूत, सतेंद्र शर्मा, , विनोद शिवहरे, अजय यादव, प्रमोद चौहान डॉ. विश्वास, मनीष राजपूत सूरज राजपूत एवं मंदिर के पंडित जी राम जी महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
मंजीत सिंह राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि “हनुमान जयंती हम सभी के लिए आस्था और ऊर्जा का पर्व है।
शाम के समय मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
ज्योतिष और आध्यात्मिक
हनुमान जयंती पर बुधनी के सिद्ध हनुमान मंदिर में भक्ति का सागर उमड़ा, दिनभर चले भव्य आयोजन
हनुमान जयंती पर बुधनी के सिद्ध हनुमान मंदिर में भक्ति का सागर उमड़ा, दिनभर चले भव्य आयोजन
April 02, 2026 04:34 PM
1 min read
46 views
1/2
Tags:
#हनुमान_जयंती
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google