रामनगर मैहर-- रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भमरहा में पंचायत विकास की राशि दुरुपयोग और गमन का मामला भमरहा पंचायत के गली कूचे मोहल्ले चाय नुक्कड़ गुटका तंबाकू की दुकानों पर चर्चा में है। बड़े आश्चर्य से स्थानीय निवासी कहने लगे की हमारे सरपंच और सचिव किराना स्टोर से समोसा लड्डू मीठा वो भी बहुतायत मात्रा में खरीद राशि गमन कर पंचायत का नाम रोशन किया है।
पंचायत की जिस राशि का इस्तेमाल गांव के विकास कार्यों में होना चाहिए था, वह किराना स्टोर से खरीदे स्वल्पाहार के नाम पर भारी तादात में खरीदी के बिल, पंचायत की राशि पर कई बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या वास्तव में इतनी मात्रा में समोसा-लड्डू और अन्य सामग्री की खरीदी हुई।विकास के पैसे में चल खूब नाश्ता।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है, सीता किराना स्टोर के बिल तो सिर्फ टेलर है। जहां किराना स्टोर से 10kg लड्डू 2800 रूपये, 900 नंग समोसा 4500 रुपये 4kg मीठा 1800 रुपये असतस मिलाकर 15980 रुपये के बिल हों गया। पंचायत बिलों के भुगतानों की जांच की जाए तो सत्यता स्वयं अपने आप प्रदर्शित करेगी। जहां सरपंच सचिव पर राशि की वसूली का प्रकरण भी बनेगा।
व्यवसाय
भमरहा पंचायत में फर्जी बिलों का घिनौना खेल, समोसा लड्डू के नाम पर विकाश की राशि हो रही खर्च।
सरपंच सचिव पर पंचायत की रकम दुरूपयोग के आरोप, किराना दुकान के बिल ने खड़े किये बबाल।
September 06, 2026 07:12 AM
1 min read
5 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google