बैतूल: प्रदेश में मीडियाकर्मियों के साथ हो रहे अमर्यादित व्यवहार और हिंसक घटनाओं के विरोध में बैतूल के पत्रकारों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पत्रकारों ने संविधान के चौथे स्तंभ मीडिया के प्रति प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
ज्ञापन में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि हाल के दिनों में मीडियाकर्मियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं सामने आई हैं।
- आष्टा घटना: न्यूज़ कवरेज के दौरान जी मीडिया के असिस्टेंट एडिटर प्रमोद शर्मा और कैमरा पर्सन रजत दुबे के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा कैमरा छीनने और मारपीट की गई। इस घटना में दोनों घायल हुए, लेकिन अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
- इंदौर घटना: एनडीटीवी के प्रदेश संपादक अनुराग द्वारी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में इंदौर विधायक एवं नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।
पत्रकारों ने कहा कि इन दोनों मामलों में सरकार और संगठन की चुप्पी से यह संदेश जा रहा है कि मीडिया के सम्मान और सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
मांगें:
- आष्टा प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
- विधायक कैलाश विजयवर्गीय के विरुद्ध अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएं।
- प्रदेश में मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएं।
पत्रकारों ने इस ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि मीडिया के प्रति सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
Continue With Google
Comments (0)