रीवा/गंगेव: गंगेव के स्थानीय शराब दुकान में खुलेआम मनमानी कीमतों पर शराब बेचे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूल कर रहे हैं और ग्राहक इस अनियमितता से बेहद परेशान हैं।
शराब दुकान के बाहर कोई रेट सूची चस्पा नहीं की गई है, जिससे ग्राहकों को सही मूल्य का पता नहीं चलता। इस स्थिति का फायदा उठाकर दुकानदार मनमाने दामों पर शराब बेच रहे हैं। जब ग्राहक प्रिंट रेट या रेट सूची की मांग करते हैं, तो उन्हें बदतमीजी का सामना करना पड़ता है।
- दुकान के बाहर रेट सूची का अभाव
- ग्राहकों से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री
- प्रिंट रेट की मांग पर बदतमीजी
स्थानीय प्रशासन से उम्मीद है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाएंगे ताकि आम लोगों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Continue With Google
Comments (0)