मंडी शुल्क चुकाए बिना गुजरात के राजकोट जा रहा गुड़ से भरा ट्रक GJ03 BY 8038 पकड़ाया।
मुलताई के कृषि उपज मंडी समिति सचिव शीला ख़ातरकर के निर्देश पर मंडी उप निरीक्षक चंपा तुमडाम एवं मंडी कर्मचारी सुमित काकड़े द्वारा परमंडल की अंडर ब्रिज के पास गुड़ से भरा एक 14 चक्का ट्रक को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान ट्रक चालक से मंडी शुल्क से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
वही ट्रक चालक ने बताया कि खरपड़ाखेड़ी से गुड़ भर कर मुलताई मार्ग से गुजरात के राजकोट ले जाया जा रहा था।
मंडी उप निरीक्षक नें मौक़े पर जरुरी कार्यवाही करते हुए ट्रक को जब्त कर मंडी कार्यालय लाया गया।
जहां नियमानुसार पांच गुना मंडी शुल्क की वसूली की कार्रवाई की जाएंगी, मंडी सचिव ने स्पष्ट किया कि बिना शुल्क और दस्तावेजों के कृषि उपज का परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसे ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Continue With Google
Comments (0)