गंजबासौदा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक निशंक जैन नेहरू चौक पर धरने पर बैठ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कि खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा ठेला वालों और फूड विक्रेताओं के गैस सिलेंडर व अन्य सामान जप्त करने के बाद रसीद नहीं दी गई, जिससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। फूड विभाग की इस कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए पूर्व विधायक निशंक जैन नेहरू चौक पहुंचे और विरोध जताया।
विरोध स्वरूप वे समोसा-कचौड़ी का सामान लेकर ही नेहरू चौक पर सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर गंजबासौदा तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद पूर्व विधायक ने धरना समाप्त किया। प्रशासन ने अधिकारियों के खिलाफ जांच का आश्वासन दिया है।