गंजबासौदा व्यापार महासंघ ने केंद्र सरकार द्वारा UPI पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लगाने के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों का कहना है कि नए नियम से व्यापारियों के मार्जिन पर अतिरिक्त भार पड़ेगा और अंत में यह भार ग्राहकों पर ही आएगा। ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया है कि छोटे व्यापारियों एवं कम मार्जिन वाले व्यापारियों का ध्यान रखते हुए उक्त नियम को शीघ्र वापस लिया जाए।
इस दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष विपिन तिवारी सहित व्यापार महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Continue With Google