नर्मदापुरम
आईबीडीए 2026 में ट्राइडेंट ग्रुप को पांचवीं बार ‘बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो’ अवॉर्ड
नर्मदापुरम- डिजाइन और नवाचार के क्षेत्र में ट्राइडेंट ग्रुप ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुणे के द वेस्टिन में 29 अगस्त को आयोजित इंडियाज बेस्ट डिजाइन अवॉर्ड्स (आईबीडीए) 2026 के 11वें संस्करण में ट्राइडेंट ग्रुप को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ट्राइडेंट को रिकॉर्ड पांचवीं बार मिला है।
यह पुरस्कार 11वें डिजाइन इंडिया शो के दौरान प्रदान किया गया। ट्राइडेंट के इन-हाउस डिजाइन स्टूडियो में एनआईडी, एनआईएफटी और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से जुड़े 40 से अधिक डिजाइनर कार्यरत हैं। टीम ग्लोबल ट्रेंड्स, उपभोक्ता जरूरतों, सस्टेनेबिलिटी और रचनात्मकता को जोड़कर नए उत्पाद, ब्रांडिंग और उपभोक्ता अनुभव तैयार करती है।
दुनिया के प्रमुख टेरी टॉवल निर्माताओं में शामिल ट्राइडेंट ग्रुप होम टेक्सटाइल और पेपर उत्पादों का भी वैश्विक आपूर्तिकर्ता है। आईबीडीए 2026 का सम्मान कंपनी की डिजाइन क्षमता, नवाचार और टिकाऊ उत्पादों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
Continue With Google