200 बोरी यूरिया के अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही,
*टीकमगढ़।* रबी सीजन शुरू होते ही जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में कृषि विभाग ने आज सुबह *धजरई रेलवे ब्रिज के पास* एक मकान में छापा मारकर लगभग *200 बोरी यूरिया* का अवैध भंडारण पकड़ा है।
कृषि विभाग के अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रबी फसलों की बोनी को लेकर किसान खाद-बीज की व्यवस्था कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर जिले में ई-टोकन कृषि विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद-बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से खाद का भंडारण कर किसानों को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
*रात में मिली सूचना, सुबह हुई कार्रवाई -*
अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात में सूचना मिली थी कि धजरई रेलवे ब्रिज के दाहिने तरफ स्थित एक लोधी जी के मकानमें अवैध फर्टिलाइजर का भंडारण है। रात में ही उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सूचना सही पाई।
सुबह इसकी जानकारी कलेक्टर महोदय को दी गई। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल टीम रवाना की गई। मौके पर *नायब तहसीलदार, एसडीओ और फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर* की संयुक्त टीम पहुंची।
जांच में पता चला कि मंजना के अभिषेक जैन द्वारा लोधी जी का मकान किराए पर लेकर उसमें यूरिया की लगभग 200 बोरियां अवैध रूप से भंडारित की गई थीं।
*लाइसेंस नहीं, यूपी की कंपनी का माल -*
आरोपी के पास खाद बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। साथ ही जिस कंपनी की बोरियां वहां मिलीं, उस कंपनी का फर्टिलाइजर ज्यादातर उत्तर प्रदेश में ही सप्लाई होता है। प्रथम दृष्टया यह अवैध परिवहन और भंडारण का मामला है। विभाग द्वारा पूरी खेप जब्त कर ली गई है और शीघ्र ही FIR की कार्यवाहीकराई जाएगी।
*लाइसेंस होल्डरों की मनमानी पर भी बोले अधिकारी -*
जब पत्रकारों ने सवाल किया कि जिले में कई लाइसेंस होल्डर दुकानों पर ना तो रेट लिस्ट लगी है और ना ही स्टॉक बोर्ड, वो मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
इस पर कृषि अधिकारी ने कहा कि _"मनमाने दाम का प्रश्न इसलिए नहीं है, क्योंकि ई-टोकन पर्ची पर ही फर्टिलाइजर का सरकारी रेट स्पष्ट लिखा होता है। मैं लगातार प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किसानों से अपील कर रहा हूं कि खाद, बीज, दवा जो भी खरीदें, उसका पक्का बिल जरूर लें। यदि कोई अधिक दाम लेता है तो किसान सीधे मुझसे शिकायत करें, मैं तत्काल कार्रवाई करूंगा। हमारा विभाग हमेशा किसानों के लिए काम करता है।"_
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खाद भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश
200 बोरी यूरिया के अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही, *टीकमगढ़।* रबी सीजन शुरू होते ही जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्
November 03, 2026 02:48 PM
1 min read
49 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google