भ्रष्टाचार में लिप्त 112 का चालक बर्खास्त, FIR दर्ज

रीवा में अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डायल 112 के चालक योगेंद्र सिंह ठाकुर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

यह कार्रवाई रीवा-प्रयागराज NH-30 पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए वायरल हुए वीडियो के बाद की गई। वीडियो में चालक को पिकअप चालक को धमकाकर पैसे वसूलते हुए देखा गया था। मीडिया में इस खबर के प्रमुखता से आने के बाद विभाग ने त्वरित और सख्त कदम उठाया।

आरोपी चालक के खिलाफ अब BNS की धारा 308 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई हाईवे पर अवैध वसूली करने वालों के लिए एक सख्त संदेश है।

पुलिस विभाग ने इस तरह के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और मामले की गहन जांच जारी है। अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

बाइट: आईपीएस मनस्वी शर्मा, एसडीओपी

यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।