#ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर।।

#मामूली विवाद में महिला पर फायरिंग का आरोप, पेट में गोली लगने से हालत गंभीर।।

#भूसे पर बाइक चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, 2-3 राउंड फायरिंग के बाद आरोपी फरार।।

#छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मातौल में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार सुबह करीब 10 बजे महिला सुमन तिवारी (42) ने घर के बाहर रखे भूसे पर बाइक चढ़ाने का विरोध किया, जिस पर गांव के ही रमाकांत तिवारी ने कथित तौर पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी।
आरोप है कि महिला के पेट में गोली मारी गई और मौके पर 2-3 राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद आरोपी उमाकांत और पप्पू तिवारी के साथ धमकी देते हुए फरार हो गए।
#गंभीर रूप से घायल महिला को पहले नौगांव स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अभय सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। ऑपरेशन के बाद ही गोली लगने की पुष्टि हो सकेगी।
#पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।