अज्ञात वाहन ने ऐसी टक्क-र मारी की बच नहीं पाया बाइक सवार, नहीं हो पाई शिनाख्त
गढाकोटा। सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई। जिसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है की अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की जान गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जिसका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। सड़क पर पड़ी हुई डेड बॉडी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया था। यह पूरी घटना गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत सागर दमोह रोड स्थित नयाखेड़ा से सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा में रविवार की देर रात नयाखेड़ा सागर-दमोह रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। ऐसी भी जानकारी है की उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। जो बुरी तरह चकनाचूर हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रही 108 एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और बॉडी को सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां 108 के पायलट प्रदीप पटेल और एमटी धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा बॉडी को सुरक्षित पीएम हाउस में रखवाया गया। मोटर साइकिल दमोह पासिंग बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अज्ञात शख्स की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)