चिल्ला पार गोमती में अवैध शराब कारोबार, पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका पर सवाल
रीवा जिले के त्यौंथर चौकी क्षेत्र में चिल्ला इलाके में अवैध शराब कारोबार के गंभीर आरोप
चिल्ला क्षेत्र के राजापुर चिल्ला पार पुल के पास संचालित गोमती में नियमों के विपरीत शराब बिक्री और बैठकर सेवन की सुविधा को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। लाइसेंसी दुकानों को नजरअंदाज कर खुलेआम शराब बिक्री और अहाते जैसी व्यवस्थाओं के संचालन की खबरें सामने आई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर शराबियों की आवाजाही, बोतलों की खनक और बिगड़ते माहौल से क्षेत्रवासी परेशान हैं। इस मामले में आबकारी विभाग और त्यौंथर चौकी पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यह गतिविधियां जारी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार, संबंधित व्यक्ति पर पूर्व में भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब उसके फिर से सक्रिय होने से अवैध कारोबार पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोगों ने पुलिस तंत्र से संरक्षण मिलने की आशंका भी जताई है।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Continue With Google
Comments (0)