आलोट। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे “साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत थाना आलोट पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

एसडीओपी पल्लवी गौर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में थाना आलोट स्टाफ ने सांदीपनि विद्यालय आलोट में विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। छात्रों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

इसी क्रम में ग्राम पालनगरा में ग्रामीणों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं एक्सीडेंट स्पॉट उन्हेल-नागेश्वर रोड आलोट पर राहगीरों को सीपीआर ट्रेनिंग देकर सड़क दुर्घटना के समय प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें और सतर्क रहकर सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाएं।