डबरा सिटी पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में से एक की चोरी का मामला पहले से थाना डबरा सिटी में दर्ज था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर और एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने यह सफलता हासिल की।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक हरीपुर क्षेत्र में नहर की पुलिया के पास चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान:
- दिनेश बाल्मीक (44 वर्ष, जिला भिंड)
- बृजकिशोर उर्फ मोनू कुशवाह (29 वर्ष, जिला भिंड)
बताई। दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
पहले से दर्ज था मामला
बरामद मोटरसाइकिलों में से एक, फरियादी कामता प्रसाद कोरी की हीरो स्प्लेंडर (MP07-MT-3770) है, जो 19 अक्टूबर 2025 को सब्जी मंडी, पुराना गाड़ी अड्डा रामगढ़ से चोरी हुई थी। इस मामले में थाना डबरा सिटी में पहले से केस दर्ज था।
स्थायी वारंट भी निकला
आरोपी दिनेश बाल्मीक के खिलाफ थाना दबोह में एक अन्य मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी किया गया था।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा, प्र.आर0 शिवशान्त पाण्डेय, प्रआर0 दिनेश सिंह, प्र.आर0 शैलेन्द्र दीक्षित, आर0 जयवीर जाट, आर0 रवि शंकर शुक्ला, आर0 सत्यम, आर0 शिवम की सराहनीय भूमिका रही।।
👉 पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue With Google
Comments (0)