दमोह एसपी का नवाचार दमोह के हटा थाने में आयोजित की जनसुनवाई, लोगो की सुनी समस्याए,अधिकांश मामले जमीन संबंधित एवं पुलिस पर लगे शराब माफिया को सरक्षंण देने एवं छेड़छाड़ से आहत पीड़िता से पैसे लेने के आरोप..
एंकर/- दमोह एसपी आनंद कलादगी ने नवाचार करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई करने की बात कही थी। इसी कड़ी में आज मंगलवार को हटा थाने में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं पर थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तीन दर्जन से अधिक शिकायती आवेदन पहुचे। जिसमे अधिकांश मामले जमीन एवं राजस्व विभाग से जुड़े हुए थे। अन्य शिकायतें में पुलिस पर कार्रवाई न करने शराब माफिया को संरक्षण एवं अनुविभाग के थानों दर्ज अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के मांग के थे। दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना उनसे रूबरू होकर पूरी जानकारी लेकर संबंधित थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने यह भी कहा लंबित मामलो का निकाल 15 दिन के अंदर किया जाए। शिकायतकर्ताओं को कोई परेशानी न हो। साथ ही वह 15 दिन के बाद पुनः हटा थाने में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन करेंगे जिसमे उसका फीडबैक भी उनके द्वारा लिया जाएगा। आपको बता दे जनसुनवाई में शिवपुर गांव निवासी महिला सरस्वती पटेल ने रनेह थाना क्षेत्र में बिजली लाइन कार्य करते समय पति की मौत के बाद कोई कार्रवाई न होने और बिजली विभाग द्वारा कोई सहायता राशि न मिलने एव एफआईआर प्रकरण दर्ज नहीं होने पर न्याय और मदद की गुहार लगाई। जिस पर एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार सामूहिक रूप से हटा के शिक्षकों ने अंधियारा बगीचा स्थित शराब दुकान एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास एवं नगर में हो रही शराब खोरी को लेकर एक शिकायती आवेदन दिया। जिसमे शराब दुकान हटाने एवं सार्वजनिक स्थानों को शराब खोरी रोकने पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की गई। गैसाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक आवेदक राघवेंद्र सिंह लहूलुहान हालत में जनसुनवाई में पहुंचा बताया कि शराब माफिया ने उसकी बाईट में टक्कर मारकर उसे जान बूझकर घायल किया है। जिसमे अवैध शराब भी रखी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट लिखाने गैसाबाद थाने पहुचा लेकिन एफआईआर दर्ज नही की गई। पुलिस पर शराब माफिया को सरक्षण देने का आरोप लगाया। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था। कि उसने गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की थी। गैसाबाद थाने के अन्य आवेदक आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने स्वयं के साथ मारपीट मामले में जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग करते पुलिस पर सरक्षंण के आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई। वही हटा के प्रतिष्ठित हजारी परिवार के विवाद की शिकायत भी जनसुनवाई में पहुची। अजय वर्धन हजारी ने पूर्व विधायक स्नेह सलिला हजारी सहित मानवेन्द्र अनुवंश आलोक वर्धन सोमिल भविल आशीष वर्धन हजारी एवं शाही सोलंकी भोपाल पर प्रताड़ना एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। जिस पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुरैना कांटी निवासी आवेदक अहमद खान ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उनके स्वामित्व बाली जमीन पर किसी अन्य के नाम से क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उनके साथ जालसाजी की गई हैं। जिस पर कार्रवाई की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश पटेरिया ने राय चौराहा स्थित शराब दुकान को नगर से बाहर करने एवं बे पटरी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की बीते दिनों नगर पालिका में हंगामा करने बाली महिला सरस्वती हिंगवासिया भी जनसुनवाई में पहुची आवेदन में शिवम,बलराम दुबे पर सास ससुर को बहलाकर पेतृक मकान खरीदने का आरोप लगाया महिला का कहना है उनके पति बीमार है वह मानसिक रूप से परेशान यदि उसके हिस्से का मकान बिक्री किया जाएगा तो बच्चों को अनाथ आश्रम में छोड़कर आत्मदाह कर लेगी जिस पर एसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वही एसपी आंनद कला दगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर बार मंगलवार को दमोह एसपी ऑफिस में जनसुनवाई का आयोजन होता था। इस बार नवाचार करते हुए पहली बार हटा थाने में जनसुनवाई का आयोजन हुआ है। इसी तरह अलग अलग सब डिवीजन में जाकर जनसुनवाई में भाग लेने का प्रयास किया जा रहा है। हटा थाने पहुचकर लोगो कि शिकायतों को सुना है। पुराने एफआईआर में कानूनी कार्रवाई को लेकर मामले सामने आए वही जमीन संबंधी मामलों के कब्जा दिलाने के मामले सामने आए। कुछ गम इंसान की शिकायतें भी आई है। सभी शिकायतों को सुनते ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। विधिवत रजिस्टर में शिकायत का नंबर जनसुनवाई में आए आवेदक का नाम और नंबर दर्ज किया है। जिसकी लगातार 15 दिन तक मॉनिटरिंग की जाएगी। और 15 दिवस के अंदर ही शिकायत का निराकरण करने की कोशिश करेंगे। जनता तक लगातार पहुचने की कोशिश की जा रही है। ऐसी का एक पहलू था यह अगले तारतम्य में पुनः हटा में जनसुनवाई में शिकायतो का निराकरण किस लेवल तक हुआ उसका भी अवलोकन किया जाएगा। अंधियारा बगीचा स्थित शराब दुकान हटाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई दमोह कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को पत्र लिखकर उन्हें इस समस्या से अवगत किया जाएगा। थाना प्रभारी मुख्यालय पर नही रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाल ही में एक थाने का निरीक्षण किया था उस समय कुछ कर्मचारी उपस्थित नही थे। उस समय तीन कर्मचारियों के खिलाफ संस्पेंसन का ऑर्डर किया है। सभी को सख्त निर्देश दिये गए हैं वर्किंग के समय ड्यूटी पर मौजूद रहे। वही गैसाबाद थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से आहत एक पीड़िता से मड़ियादो पुलिस द्वारा आने जाने के लिए वाहन का भुगतान कराया गया है। इसकी शिकायत पर एसडीओपी को जांच के निर्देश दिए हैं। अनुविभाग के थानों में महिला कर्मचारियों की कमी को लेकर मांग की गई है। इस दौरान एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी टीआई अंजली अग्निहोत्री हटा टीआई सुधीर बेगी सहित पुलिस स्टाफ एवं शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी रही।
Continue With Google