किसानों से गेंहू लेकर भुगतान नहीं करने पर हुई शिकायत 

थाने पहुंचे किसानों आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की

मुलताई। थाना अंतर्गत ग्राम घाट अमरावती के किसानों नें थाना पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर गेंहू का भुगतान नहीं करने वाले व्यापारी पर कार्यवाही की मांग की है।
बताया जा रहा है कि घाट अमरावती के 20 किसानों से नितेश भद्रे नामक व्यापारी नें गेंहू ख़रीदा था, जिसमे गांव के कुछ लोगो नें मध्यस्ता की थी।
नितेश नें कुछ किसानों को अग्रिम भुगतान कर दिया था उसके द्वारा बाकी के लगभग 20 लाख रुपए नहीं दिए जा रहे है,किसानों नें अपनी फसल लेकर भुगतान नहीं देने पर कार्यवाही की मांग की है।