बड़वानी :-जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र में गत दिनों होली पर झगड़ा. मारपीट हुड़दंग कर शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने बताया कि होली त्यौहार के दौरान झगड़ा, विवाद और मारपीट कर हुड़दंग करने वाले आरोपी रूपसिंह उर्फ रुपस्या पिता राडतिया मोरे, रतिलाल पिता राडतिया मोरे और दारासिंह पिता गोमा गैदरे सभी निवासी कांजापानी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया। दरअसल फरियादी मनीष पिता वांगरिया निवासी कांजापानी ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की। प्रकरण में फरियादी को फ्रेक्चर होने से धारा 117 बीएनएस का इजाफा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित सहायक उप निरीक्षक सखावत अली, प्रधान आरक्षक रूपसिंह मंडलोई, आरक्षक खुमसिंह शामिल रहे।