अनूपपुर। चौकी फुनगा पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें आज दिनांक 08.03.26 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 01 नीले पीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर अवैध रेत खनिज गोडारू नदी से चोरी कर परिवहन कर ग्राम कोलमी से ग्राम फुनगा तरफ आ रहा है। सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर पुलिस एवं गवाहों की मदद से ट्रेक्टर ट्रॉली को रोका गया। मुखबिर के पहचान के आधार पर नीले नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर जिसका नंबर MP 65 AA 3287 पाया गया । ट्रेक्टर का चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवम राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी महुदा का होना बताया तथा ट्रेक्टर मालिक का नाम पता पूछने पर मानसिंह राठौर निवासी बलबहरा का होना बताया । ट्रेक्टर में लोड रेत के संबंध में दस्तावेज मांगने कोई भी वैध दस्तावेज ना होना केवल स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना बताया है एवम् ट्रेक्टर ट्रॉली मे लोड रेत के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर गोडारु नदी से रेत लोड कर फुनगा मे विक्रय करने हेतु ले जाना बताया । ट्रेक्टर में 03 घन मीटर रेत कीमती 3,000/- रू. व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 600000/- कुल मशरूका 603000/- रुपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस, व 4/21 खान खनिज अधिनियम की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
अहम भूमिका उनि सोने सिंह परस्ते चौकी प्रभारी, सउनि कोमल अरजरिया, प्रआर सूर्यभान सिंह , अनिल तिवारी एवं आर.वीर सिंह की रही।

Continue With Google
Comments (0)