थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि फोरलेन हाइवे पेट्रोलिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ 2 किलोग्राम से अधिक गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित तस्कर को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि फोरलेन पेट्रोलिंग के दौरान एन.एच होटल के पास रेस्ट एरिया पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लिए संदेहास्पद हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस संदेही के पास पहुंची जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई एवं रोक कर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। अवैध मादक पदार्थ 2 किलोग्राम से अधिक गांजा, प्रयुक्त एंड्राइड मोबाइल फोन एवं होंडा मोटरसाइकिल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद कर तस्कर *पुष्पेंद्र नामदेव पिता कमलेश नामदेव निवासी श्री राम कॉलोनी, छतरपुर* के विरुद्ध थाना कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गाया । अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, सहायक उप निरीक्षक छन्नूलाल पटेल, आरक्षक राकेश, देशराज, अजय एवं टीम की भूमिका रही।

Continue With Google
Comments (0)