#बड़ी_खबर कोतवाली थाना टी आई अरविन्द दांगी की बड़ी कार्यवाही ,हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को धर दबोचा*
*थाना कोतवाली पुलिस ने पठापुर रोड में हवाई फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं अपाचे मोटरसाइकिल जप्त*
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पठापुर रोड में 3 दिन पूर्व फरियादिया एवं परिजनों पर हवाई फायर संबंधी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी
1. हेमंत राजपूत पिता रामाधीन राजपूत निवासी मातगुवां
2. पंकज कुशवाहा पिता हरदयाल कुशवाहा निवासी बालाजीपुरम हनुमान टोरिया के पास छतरपुर
को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर देशी कट्टा एवं अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त त्वरित कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, घनश्याम एवं टीम की भूमिका रही।

Continue With Google
Comments (0)