थाना लवकुशनगर पुलिस ने दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान आरोपी को देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

 

अभियुक्त राहुल अहिरवार मारपीट जैसे 2 अपराधों में पूर्व से लिप्त

 

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

 

थाना लवकुश नगर पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण केे दौरान ग्राम प्रतापपुरा रोड में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान प्रतापपुरा रोड पुलिया के पास के पास पहुंची। संदेह के आधार पर युवक की तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस मिला। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर *आरोपी राहुल अहिरवार पिता हर प्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम प्रतापपुरा थाना लवकुश नगर को गिरफ्तार किया गया ।*

आरोपी राहुल अहिरवार मारपीट जैसे दो अपराधों में पूर्व से लिप्त है, अवैध हथियार सहित प्रदर्शन सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना लवकुश नगर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक अजय अंबे, उप निरीक्षक अजय शाक्य प्रधान आरक्षक दीपक चतुर्वेदी, आरक्षक बलराम, नरेंद्र, विकास, अनिल, हरिशंकर यादव एवं टीम की भूमिका रही।

 

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur