मछली पकड़ने जा रहे मामा भांजे की करंट लगने से मौत, मगरोन थाना के धुमा गांव की घटना..
एंकर/- दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत आने वाले धुमा गांव में शनिवार दोपहर करंट लगने से मामा, भांजे की मौके पर मौत हो गई। दोनों मछली पकड़ने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में लिया है। मृतकों की पहचान अभिषेक पिता महादेव रैकवार 17 निवासी बागरोदा थाना बक्सवाहा और अस्सु पिता करण रैकवार 22 निवासी धूमा के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा भांजे हैं।
मृतक आशु रैकवार के भाई लखन रैकवार ने बताया कि शनिवार को हमारा भाई अस्सु और भांजा अभिषेक गेहूं की रखवाली करने के लिए गए थे। पास में सुनार नदी है जहां दोनों मछली पकड़ने चले गए। वहां गिरधारी पटेल के खेत में तार पर कोई डोरी डली थी जिसमें कट था। जैसे ही भाई और भांजे ने लोहे का तार पकड़ा दोनों को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई। उनके पास फोन आया तब उन्हें मामले की जानकारी लगी।
लखन के अनुसार मामा,भांजे गेहूं की रखवाली करने गए थे, लेकिन पास में ही सुनार नदी है जहां वह जाल लेकर मछली पकड़ने भी जा रहे थे, लेकिन नदी के पहले खेत पार करते समय यह हादसा हो गया।
भांजा अभिषेक शुक्रवार को ही गांव आया था और शनिवार को इस हादसे में उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
फतेहपुर चौकी प्रभारी
एएसआई आरएस ठाकुर घटनास्थल पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया अस्सु और अभिषेक दोनों मछली पकड़ने जा रहे थे। गिरधारी के खेत में करंट लगने से उनकी मौत हो गई।। जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे
मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक अस्सु के पिता करण रैकवार का कहना है की उनका नाती और बेटा खेती देखने जा रहे थे। गिरधारी पटेल ने खेत में तार फैलाया था और तार में कहीं कट लगा था। बच्चों ने जैसे ही तार पकड़ा करंट लगने से उनकी मौत हो गई। उनकी मांग है कि गिरधारी पर कठोर कार्रवाई की जाए क्योंकि उनके घर के दो बच्चों की मौत हुई है। भांजा अभिषेक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं मृतक अस्सु दूसरे नंबर का पुत्र है वह भी तीन भाई थे।

Continue With Google
Comments (0)