*"OPERATION EAGLE CLAW"*

 

*अवैध नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता*

 

 

• *नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही में पुलिस द्वारा करीब लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजा।*

 

• *जप्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹40 हजार है।*

 

• *एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।*

 

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति नवलगांव तिराहे के पास जैतपुर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा जप्त किया गया है।

 

 

*थाना स्टेशनगंज पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी : नन्हूलाल मेहरा पिता गनाराम मेहरा उम्र 58 साल, निवासी ग्राम पिपरिया, थाना मुंगवानी, जिला नरसिंहपुर। 

• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹40 हजार अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

 

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :*  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरीक्षक संजय सूर्यवंशी आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक दिलीप, सैनिक अंकित, सैनिक रुपेश की सराहनीय भूमिका रही है।