6 साल पुराने मारपीट, संपत्ति को क्षति प्रकरण के 4 वारंटियों को थाना नौगांव पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार*
एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता ।
थाना नौगांव अंतर्गत वर्ष 2020, 6 साल पुराने मारपीट एवं संपत्ति को क्षति प्रकरण के वारंटी फरार चल रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार 4 वारंटी
1. बृजेंद्र उर्फ कल्लू पिता खेत सिंह यादव
2. सुजान यादव पिता चतुर यादव
3. अरुण यादव पिता अनिल यादव
4. मोजेश यादव उर्फ मुकेश पिता जय सिंह यादव
सभी निवासी लुगासी को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, चौकी प्रभारी लुगासी उपनिरीक्षक ओशो गुप्ता, प्रधान आरक्षक संतराम, जुनैद अहमद, आरक्षक जितेंद्र अहिरवार, अशोक कुशवाहा, प्रभात द्विवेदी की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur
Continue With Google
Comments (0)