*थाना ओरछा रोड पुलिस ने नौगांव रोड पेप्टिक टाउन के पास अवैध वसूली एवं मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त अर्जुन गोस्वामी अवैध वसूली, सट्टा, मारपीट जैसे 5 अपराधों में लिप्त*

 

थाना ओरछा रोड क्षेत्र अंतर्गत तीन दिन पूर्व नौगांव रोड पेप्टिक टाउन के पास फरियादी से जबरदस्ती पैसों की मांग एवं ना देने पर मारपीट करने संबंधी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना ओरछा रोड में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना कारित करने वाले आरोपी अर्जुन गोस्वामी पिता कमल गोस्वामी निवासी चित्रा टॉकीज के पास नंदीश्वर मोहल्ला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अवैध वसूली, सट्टा, मारपीट जैसे 5 अपराधों में लिप्त है। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओरछा रोड आईपीएस (पी) श्री लेखराज मीणा, उप निरीक्षक दीपक यादव, प्रधान आरक्षक राकेश कुमार, महेंद्र यादव, राजन सिंह, आरक्षक भूपेंद्र यादव, भगवान दास एवं टीम की भूमिका रही।