स्कूल बस से डीजल चुराने वाला धराया, 120 लीटर डीजल सहित स्कूटी जब्त
बड़वानी :-कोतवाली पुलिस ने स्कूल बस से डीजल चोरी का खुलासा किया। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 3 डीजल के ड्रम में 120 लीटर डीजल (कीमत 11 हजार 160 रुपए), घटना में प्रयुक्त एक मोपेड स्कूटी (कीमत 95 हजार रुपए) तथा एक प्लास्टिक का पाइप मिलाकर कुल 1 लाख 6 हजार 310 रुपए की मशरूका जब्त की
दरअसल 10 मार्च को अंजड़ निवासी गोविंद भायल ने दर्ज कराई कि 27 फरवरी की रात्रि में हमारे विद्यालय के सामने 3 स्कूल बस खड़ी थी। सुबह बसों के संचालन के समय डीजल टैंक को चेक किया, तो तीनों बसों से डीजल 150 लीटर कम पाया गया। इसके बाद 27 फरवरी को शाम 4 बजे से 28 फरवरी को दोपहर 1 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति विद्यालय के सामने खड़ी बसों में से डीजल चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया। वहीं पुलिस थाना क्षेत्र में गत कई दिनों से चोरी की घटना घटित हो रही थी।
वारदातो को गंभीरता से लेते हुयें एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके पालन में एएसपी धीरज बब्बर व एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन के नेतृत्व मे थाना कोतवाली कि विशेष टीम का गठन किया। टीम के द्वारा सतत प्रयास करते हुए तकनीकी और वैज्ञानिक तरिके से प्रत्येक अपराध का बारिकी से निरीक्षण करते टीम के द्वारा विश्वनिय मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कसरावद बायपास
तरफसस्ते दामों पर डीजल बेचने की बात कर रहा हैं।
*बाईपास से पकड़ा, खेत में छिपा रखा था डीजल*
सूचना पर विश्वास कर टीम द्वारा आरोपी की तलाश करते मयुर ढाबे के पास बायपास एक व्यक्ति रेवा सर्कल तरफ से आते दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। जिससे घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया। जिससे तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। जिसने अपना नाम श्याम पिता सुनिल पारगी (18) निवासी सेगांव का बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताए स्थान सजवानी रोड योगी धाबे के पास खेत से 3 ड्रम से 120 लीटर और घटना प्रयुक्त मोपेड स्कूटी आदि सामग्री जब्त की। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी बलजीतसिंह बिसेन, उप निरीक्षक रविन कन्नौज, सहायक उप निरीक्षक दीपक ठाकुर, प्रधान आरक्षक संदेश पांचाल, देवीसिंह मंडलोई, दीपक डोडियार, आरक्षक नितेश जमरे, यादवेद्र का सहयोग रहा।

Continue With Google
Comments (0)