*बस स्टैंड पर अड़ीबाजी व मारपीट करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, गंजबासौदा शहर पुलिस की सख्त कार्रवाई*
थाना गंजबासौदा शहर पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में अड़ीबाजी कर मारपीट की घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 28.01.2026 को फरियादी अरविंद गुप्ता पिता स्व. महेश गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी बरेठ रोड गंजबासौदा एवं ओमप्रकाश लोधी की रिपोर्ट पर आरोपी त्रिलोक दांगी, राहुल मालवीय, विक्रम रघुवंशी, इंदल गुर्जर एवं शुभम जैन द्वारा अड़ीबाजी कर गंदी-गंदी गालियां देने एवं मारपीट कर चोट पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा इजाफा धारा 119(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन/ मार्गदर्शन:*
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
*पुलिस की कार्यवाही:*
पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश-पतारसी कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई एवं विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
👉त्रिलोक दांगी पिता राजकुमार सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ड्रीम सिटी बासौदा।
👉राहुल मालवीय पिता बिहारी लाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम मढ़देवरा।
👉विक्रम रघुवंशी पिता प्रेम सिंह रघुवंशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम छिपनी।
👉इंदल गुर्जर पिता ओमकार सिंह गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिलारपुर।
👉शुभम जैन पिता सुनील कुमार जैन, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 23, जवाहर रोड बासौदा।
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संजय वेदिया, उपनिरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिवभान भदौरिया तथा आरक्षक अरुण छारी, अभिषेक शुक्ला, उरजन सिंह, राहुल शर्मा, सतीश तिवारी एवं देवेंद्र उचारिया की विशेष भूमिका रही

Continue With Google
Comments (0)