नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सागफाटा जो कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर है जहां पर नवीन माध्यमिक शाला भवन जर्जर अवस्था में है लेकिन इस जर्जर भवन को कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी नहीं तोड़ा गया है जो कि 5 से 6 साल हो गए हैं तथा यहां पर कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं पिछले कुछ महीनों पहले बुरहानपुर जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश कनासे ग्रामीणों के साथ में मिलकर इसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय में कर चुके हैं लेकिन अभी तक भी उनके द्वार कोई निराकरण नहीं किया गया है ना ही उनके द्वारा कोई कारवाही का आश्वासन दिया है ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत को भी इसके बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन उनके द्वारा भी अभी तक कोई भी निराकरण नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत सागफाटा के शिक्षित छात्र प्रदीप कनासे जो कि कक्षा 10 का छात्र है वह इन दिनों काफ़ी चर्चाओं में बना हुआ है वह लगातार स्कूल में जाकर इस जर्जर भवन को तुड़वाने के लिए प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है जिससे कि स्कूल के बच्चों को बैठने में काफ़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। छात्र प्रदीप कनासे का कहना है कि शासन प्रशासन इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द नया स्कूल भवन बनाने की कृपा करे।