7वें वेतनमान की अंतिम किस्त लंबित*, *राज्य शिक्षक संघ बुदनी ने BEO को सौंपा ज्ञापन*

बुदनी (जिला सीहोर)।
विकासखंड बुदनी अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों को 7वें वेतनमान के तहत देय अंतिम (पाँचवीं) किस्त का भुगतान नहीं हो पाने को लेकर राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश, ब्लॉक बुदनी द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति शशि सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

         राज्य शिक्षक संघ बुदनी के ब्लॉक अध्यक्ष हरदयाल सिंह आज़ाद ने बताया कि राज्य शिक्षक सेवा अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों की 7वें वेतनमान की अंतिम किस्त का भुगतान मार्च 2025 में किया जाना था, लेकिन आज दिनांक तक संबंधित शिक्षकों को भुगतान नहीं मिल पाया है। भुगतान में अत्यधिक विलंब के कारण शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।

            संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए 7वें वेतनमान की लंबित अंतिम (पाँचवीं) किस्त का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि शिक्षकों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से राहत मिल सके।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी शशि सिंह द्वारा ज्ञापन प्राप्त करते हुए शिक्षकों को आश्वासन दिया कि मामले को वरिष्ठ कार्यालय से बंटन को लेकर संपर्क किया गया है, जल्द ही भुगतान के प्रयास किए जाएंगे |

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में मध्यप्रदेश राज्य शिक्षक संघ बुदनी ब्लॉक अध्यक्ष हरदयालसिंह आजाद ,भूपेंद्र सिंह, सुरेश बकरिया,बी.एल. धुर्वे, नरेंद्र डाले,एच एस धोलिया,सुखदेव धुर्वे,कमलसिंह मालवीय,रामदास पचारे सहित राज्य शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।