ग्रामीण प्रतिभाओं ने फिर दिखाया दम, जंबाड़ी के विद्यार्थियों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

 

मुलताई: एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा को किसी बड़े शहर की सुविधाओं की आवश्यकता नहीं होती। सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और लगन से छोटे गांव के छात्र भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

शासकीय नवीन माध्यमिक शाला जंबाड़ी के विद्यार्थियों देव पटैया, अंकित निरापुरे और कुलदीप डढोरे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप और माडल स्कूल के लिए चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि शिक्षा केवल बड़े-बड़े सर्वसुविधा युक्त भवनों से नहीं बल्कि आदर्श शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से आगे बढ़ती है। जंबाड़ी जैसे छोटे गांव के इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता अवश्य मिलती है।

विद्यालय परिवार की ओर से चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी गई। इस उपलब्धि पर श्री मनोहर डोडरे, श्रीमती सुनीता यादव एवं दयानंद पवार सहित ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

इस ग्रामीण क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।