आमला: शासकीय माध्यमिक शाला लालावाड़ी में शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए एक मानवीय पहल की गई। विद्यालय के शिक्षक संतोष पाटनकर ने अपने स्वयं के खर्च से 45 विद्यार्थियों को गर्म कपड़े, स्वेटर भेंट किए। इस पहल से विद्यालय के बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक साफ नजर आ रही थी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने इस प्रकार के सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि ये कार्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं। शिक्षक संतोष पाटनकर की इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

स्वेटर वितरण समारोह में अतिथियों एवं अधिकारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एस. आर. कोषे एवं रितेश खंडाग्रे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शाला के शिक्षक संतोष पाटनकर ने किया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य डी.एन. हारोडे, जनपद सदस्य श्रीमती मालती मोड़क, समाजसेवी रामपाल मोड़क, मनोज ओडुकले, अधिवक्ता शिवपाल उबनारे, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे, उपसरपंच विकास वागद्रे, बीएसी एस.आर. कोसे, बीएसी अजय परमार, सीएसी जितेंद्र पवार, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुभाष डोंगरे, शारदा वागद्रे, शिक्षक रितेश खंडाग्रे, मोहन सातपुते, शिवशंकर सोनी, दिनेश मोड़क, फुलचंद मोड़क, भाऊराव पाटनकर, सुपर कुमार लखोरे, सुखदेव मोड़क, नरेंद्र नावंगे, भरत मोड़क, बी.आर. सूर्यवंशी, विठ्ठल रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस पहल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जो अन्य शिक्षकों और समाजसेवियों के लिए एक प्रेरणा है।