सीधी, मध्य प्रदेश: सीधी जिले के मझौली विकासखंड अंतर्गत धुआंडोल (भदौरा) स्थित रॉयल फोर्ड हाई स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। इस प्रतिष्ठित विद्यालय के 10 मेधावी विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय (चुरहट) की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिससे न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

चयनित विद्यार्थियों में अक्षत कुशवाहा, ध्रुव जायसवाल, मयंक प्रजापति, अर्श कुशवाहा, निशा साकेत, मनीष कुशवाहा, अन्वी सिंह, अंश साकेत, सत्येंद्र यादव एवं आशीष विश्वकर्मा शामिल हैं। इन छात्रों की सफलता ने उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

जैसे ही इस उपलब्धि की खबर फैली, विद्यालय परिसर और विद्यार्थियों के घरों में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक रुद्र कुशवाहा एवं प्राचार्य पारसनाथ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यार्थियों की अथक मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस उपलब्धि को संघर्ष, उम्मीद और सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी के रूप में देखा जा रहा है।

शिक्षकों में नरेश यादव, जगत लाल केवट, श्रीभान कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, मानस मिश्रा, जानकी साहू सहित समस्त स्टाफ ने भावुक होकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं की राह खोलेगी।

वहीं, राधा कुशवाहा, ममता कुशवाहा, रंजना जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, रचना तिवारी, अंजलि जायसवाल, कुसुम गुप्ता, कविता गुप्ता, शिवानी गुप्ता एवं शालिनी केवट ने भी विद्यार्थियों को दिल से बधाई देते हुए उनके सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की।

इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के संरक्षक राजपति कुशवाहा एवं काउंसलर सत्यनारायण कुशवाहा ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।