अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, 231 आवेदकों ने दिए आवेदन
अशोकनगर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन द्वारा कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया एवं समस्याओं के हर संभव निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 231 आवेदकों ने आवेदन दिए।
जनसुनवाई में ग्राम पठारी निवासी गेंदालाल कुशवाह द्वारा भैंस की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता दिलाए जाने, मुंगावली निवासी अजय कुशवाह द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराए जाने, ग्राम जोलन निवासी सीमा बाल्मीक द्वारा सीमांकन कराए जाने, ग्राम सांवलहेड़ा निवासी बलराम सेन द्वारा बीमारी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत कराए जाने, ग्राम बमनाई निवासी हरिसिंह द्वारा बिल अधिक आने के संबंध में, ग्राम किरोला निवासी सखी बाई आदिवासी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि स्वीकृत कराए जाने, ग्राम राजपुर निवासी बालकिशन कोरी द्वारा सीमांकन कराए जाने, अशोकनगर निवासी अजय रैकवार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने, ग्राम नाहरगढ़ निवासी गोविंद आदिवासी द्वारा हैंडपंप लगवाए जाने, ग्राम बरखेड़ा नई निवासी पूरन अहिरवार द्वारा ट्रांसफार्मर की अनुमति दिए जाने, ग्राम बामोरा निवासी राजेन्द्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराए जाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह, एसडीएम इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुड़कर भाग लिया।
Continue With Google