पिपरई | शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत जिले में प्रति शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर 2026 को नगर परिषद पिपरई में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2026 तक प्रति शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
शिविर के दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय सहित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग एवं लोक सेवाओं का समय सीमा में प्रदाय किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन ने पिपरई क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
Continue With Google