नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र के सीवल ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 जून को डॉक्टर का ट्रांसफर हो गया ट्रांसफर के बाद से अभी तक कोई भी डॉक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवल में नहीं आया है । जिससे आसपास के ग्रामीणों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है l आसपास के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही आते थे और उन्हें अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिलता था । किंतु डॉक्टर के ट्रांसफर के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं से आसपास के ग्रामीण वंचित है ।
जिला चिकित्सा अधिकारी बुरहानपुर( C M H O ) के डॉक्टर राजेंद्र वर्मा जी से फोन पर चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जिले में 13 नए डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है l दो अंकित अलावे का हैदरपुर स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्ति हुई है जब तक सीवल में कोई स्थाई डॉक्टर नहीं आता है तब तक डॉक्टर अंकित अलावे सीवल और हैदरपुर दोनों जगह पर विजित करेंगे । 4 से 5 दिन बाद में डॉक्टर अंकित अलावे हैदरपुर और सीवल में ज्वाइन करेंगे l
Continue With Google
Comments (0)