साईंखेड़ा(बैतूल)। कुन्बी समाज सेवा संगठन बैतूल के तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई को साईंखेड़ा में आयोजित होने वाले 13वें कन्यादान महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। महोत्सव के शुभारंभ स्वरूप थाना प्रांगण साईंखेड़ा में विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज बंधुओं एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वज स्थापना के साथ ही आयोजन समिति द्वारा घर-घर जाकर आमंत्रण देने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
ग्राम सरपंच हेमराज गावंडे ने कहा कि कन्यादान महोत्सव का आयोजन साईंखेड़ा में होना पूरे गांव के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम में कुन्बी समाज सेवा संगठन बैतूल के जिलाध्यक्ष यशवंत मानकर, ब्लॉक अध्यक्ष मुलताई निलेश ठाकरे, उत्तमराव गायकवाड, प्रताप पांसे, राम देशमुख, भास्कर मगरदे, प्रियंका ठाकरे, बाली महाले, जयश्री पाटनकर, माया वागद्रे, रेखा धोटे, रमा धोटे, दुर्गा धोटे, सत्यभामा घोडकी, विशाल डोंगरे, जयश्री डोंगरे, अल्का लिखितकर, लता देशमुख, वर्षा वाघमारे, माधुरी मानकर, रीता वाघमारे, रेखा माकोडे, सुशिला देशमुख, भोजराव साबले, यादोराव देशमुख, संजय माकोडे, राहुल देशमुख, पांडुरंग देशमुख, हरिभाऊ माकोडे, करण कोसे, उमेश माकोडे, रमेश माकोडे, गुणवंत बरडे, देवगिरी जी महाराज, देवेन्द्र माकोडे, परसराम बर्डे, राहुल अडलक, राहुल माकोडे, संदीप देशमुख, रवि नावंगे, रूपेन्द्र गावंडे, सुधाकर दवंडे एवं साहेबराव गावंडे सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
*2 जुलाई तक होंगे पंजीयन*
आयोजन समिति ने विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों से कन्यादान महोत्सव में सहभागिता हेतु 2 जुलाई तक पंजीयन कराने की अपील की है। इच्छुक परिवार मोबाइल नंबर 9425006683, 9301518855, 6260353911 एवं 7828172677 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को सामूहिक विवाह के माध्यम से सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

Continue With Google
Comments (0)