आमला। संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल से बैतूल पहुंचे कांग्रेस नेताओं के स्वागत में आमला कांग्रेस की टीम ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा के निर्देश पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व तथा पूर्व पार्षद विजय अतुलकर के मार्गदर्शन में आमला से करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय बैतूल पहुंचे।
जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भोपाल से पधारे अजय सिंह राहुल भैया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा एवं समीर खान का आमला कांग्रेस की टीम ने पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बब्बा राठौर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकरम खान, पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर, विश्वकर्मा समाज कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश डांगरे, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव सनी सोलंकी, विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश सोने, धर्मेश अतुलकर, दीपक बेले, नितेश वाईकर, भूपेंद्र बेले, रवि गोहे, कन्हैया साहू, सोनू वरवड़े, विनोद पारधी, विकास जायसवाल, राज यादव, टेकराम सराठे, उमेश पवार, श्याम गावंडे, राजेश बिंजवे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश में भाजपा सरकार के विरोध में आहुतियां भी दी गईं।
पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अजय सिंह राहुल भैया, निलय डागा एवं समीर खान का अभिनंदन किया।
युवा नेता रमजान खान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद" और "निलय डागा जिंदाबाद" के नारों से जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर गूंज उठा। वहीं विश्वकर्मा समाज कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश डांगरे ने कहा कि निलय डागा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।
पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने अजय सिंह राहुल भैया से आमला से पहुंचे प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का परिचय कराते हुए उनका सम्मान बढ़ाया, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा।

Continue With Google
Comments (0)