आमला। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) आमला ने रेल संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई सिग्नल केबल के मामले का खुलासा कर दिया है।

रेलवे टेलीकॉम ऑफिस परिसर, आमला से सिग्नल केबल चोरी होने के बाद वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार के निर्देशन में मामला दर्ज किया गया। निरीक्षक हरिमोहन निरंजन के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक शिवराम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम में प्रधान आरक्षक अमित गोहे, जावेद और आरक्षक विकास कुमार शामिल रहे। टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए भीमनगर कब्रस्तान मोहल्ला, आमला से तीन आरोपियों —

सेराज खान (42 वर्ष)

अरबाज खान (24 वर्ष)

सलीम खान (36 वर्ष)

को गिरफ्तार किया।

पुलिस रिमांड के दौरान चौथे आरोपी समीर खान (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि चोरी की गई रेल संपत्ति को रवि खरे और श्याम झराने नामक रिसीवरों को बेचा गया था।

आरपीएफ ने दोनों रिसीवरों को भी पकड़कर करीब ₹53,000 कीमत की चोरी की रेल संपत्ति बरामद कर ली है।

कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी सेराज खान, अरबाज खान और सलीम खान को न्यायालय में पेश कर भोपाल जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।