गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा स्थित पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के निज निवास गणनायक पर सोमवार के दिन नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति अश्विनी परांजपे का आगमन हुआ। जहां नपाध्यक्षा श्रीमती संगीत तिवारी ने श्रीमति अश्विनी परांजपे का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनसे आत्मीय भेंट कर संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।