आमला। मध्य रेलवे इंस्टीट्यूट आमला में नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) के बैनर तले आयोजित इंटर डिपार्टमेंट रेलवे बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ। 11 जून 2026 से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता के सिंगल्स एवं डबल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले 14 जून की शाम रेलवे बैडमिंटन कोर्ट में खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

फाइनल मुकाबलों में कड़े संघर्ष के बाद अशोक उईके एवं कमल हुरमाडे विजेता रहे। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों को शाखा पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल गतिविधियां कर्मचारियों में अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन भविष्य में भी रेल कर्मचारियों एवं उनके प्रतिभाशाली बच्चों के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन करती रहेगी, ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में रेलवे इंस्टीट्यूट आमला के सचिव राकेश चौकीकर, रितेश मानकर, पवन देशमुख एवं इंस्टीट्यूट के समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में DEE (TRD), RPF एवं TI आमला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने में मुख्य शाखा सचिव कृष्णकांत शर्मा, शाखा अध्यक्ष शेख सफी, पूर्व शाखा सचिव एम.के. ठेपे तथा रनिंग शाखा अध्यक्ष राजेश कोसे का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी, उनके परिजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों एवं यूनियन का आभार व्यक्त किया।

"खेलों से बढ़ती है एकता और ऊर्जा, कर्मचारियों के हित में ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे"

लाल सलाम 🚩🚩

आभार

सचिव

रनिंग एवं लाइन शाखा, आमला

नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) 🚩